27.8 C
Madhya Pradesh
September 19, 2026
Pradesh Samwad
खेल

32वीं राष्ट्रीय सीनियर एवं जूनियर कैनो स्प्रीन्ट चैम्पियनशिप-2022 : म.प्र. के खिलाड़ियों ने अब तक जीते 23 स्वर्ण, 19 रजत और 6 कांस्य सहित 48 पदक

भोपाल की छोटी झील पर 10 से 13 मार्च, 2022 तक खेली जा रही 32वीं राष्ट्रीय सीनियर एवं जूनियर केनो स्प्रीन्ट चैम्पियनशिप के तीसरे दिन म.प्र. के खिलाड़ियों ने 14 स्वर्ण, 10 रजत और 2 कांस्य पदक अर्जित किए। म.प्र. के खिलाड़ियों ने अब तक 23 स्वर्ण, 19 रजत और 6 कांस्य सहित 48 पदक अर्जित किए। मध्य प्रदेश की 47 सदस्यीय टीम में अकादमी के 28 खिलाड़ी शामिल है। चैम्पियनशिप के अंतर्गत आज 500 एवं 5000 मीटर रैस में मुकाबले खेले गए। 500 मीटर मुकाबलों में के-1 वूमेन स्पर्धा में दीपाली हुडा ने कांस्य पदक जीता। सी-1 वूमेन स्पर्धा में कावेरी ढ़ीमर ने स्वर्ण पदक तथा के-2 मेन्स में म.प्र. को रजत पदक मिला। इसी तरह के-1 जूनियर मेन्स स्पर्धा में नीतिन वर्मा को स्वर्ण, सी-1 जूनियर मेन्स में नीरज वर्मा को रजत पदक मिला। के-2 जूनियर मेन्स में अक्षित बारोई और नीतिन वर्मा की जोड़ी ने स्वर्ण पदक अर्जित किया। सी-2 वूमेन स्पर्धा में नमीता चंदेल और नीतू वर्मा की जोड़ी ने रजत पदक जीता। के-4 स्पर्धा में विशाल, संजेश, अक्षित और हिमांशू की चौकड़ी ने रजत पदक अर्जित किया। के-1 मेन्स में देवब्रत सिंह ने रजत पदक जीता। के-4 जूनियर मेन्स स्पर्धा में अक्षित, संजेश, भोला सिंह और यशु की चौकड़ी ने स्वर्ण पदक अर्जित किया। सी-1 जूनियर वूमेन स्पर्धा में शिवानी वर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। सी-2 जूनियर मेन्स में देवेन्द्र सेन और नीरज वर्मा की जोड़ी ने स्वर्ण पदक अर्जित किया। सी-4 स्पर्धा में सरजू देवी, अंजली, कीर्ति और नीतू वर्मा की चौकड़ी ने स्वर्ण, के-4 वूमेन स्पर्धा में सुषमा, आस्था, स्वाति और शिवकन्या वर्मा की चौकड़ी ने रजत पदक, के-1 जूनियर वूमेन में बिनीता चानू ने रजत पदक, के-2 जूनियर वूमेन स्पर्धा में आस्था दांगी और निहारिका जायसवाल की जोड़ी ने स्वर्ण पदक तथा के-4 जूनियर वूमेन स्पर्धा में आस्था, निहारिका, स्नेहा तथा बिनीता चानू की चौकड़ी ने स्वर्ण पदक अर्जित किया।
5000 मीटर रैस के मुकाबलों में विशाल दांगी और बलवीर जाट की जोड़ी ने के-2 मेन में रजत पदक, सी-2 मेन्स में देवेन्द्र सेन और नीरज वर्मा की जोड़ी रजत पदक, के-2 वूमेन में आस्था दांगी और सुषमा वर्मा की जोड़ी ने रजत पदक, के-1 वूमेन स्पर्धा में दीपाली हुडा ने कांस्य पदक, सी-1 जूनियर मेन्स में देवेन्द्र सेन ने स्वर्ण पदक, सी-1 वूमेन स्पर्धा में शिवानी वर्मा ने स्वर्ण पदक, के-1 जूनियर मेन्स में नीतिन वर्मा ने स्वर्ण पदक अर्जित किया। सी-1 वूमेन स्पर्धा में कावेरी ढ़ीमर ने स्वर्ण पदक जीता।

Related posts

अखिल भारतीय लाला रघुबीर सिंह हॉट वेदर क्रिकेट टूर्नामेंट

Pradesh Samwad Team

बॉयज अंडर- 15 एम एम जगदाले ट्रॉफ़ी फाइनल मैच ( चार दिवसीय मैच) चंम्बल संभाग v/s इंदौर संभाग, चम्बल संभाग ने तीसरी बार प्रतियोगिता जीती

Pradesh Samwad Team

13 th पेलिकन अंडर 17 स्व. श्रीमती कादम्बरी वेंकटरमन क्रिकेट टूर्नामेंट : टेलीफंकन क्रिकेट क्लब ने पूसा यंगस्टर्स को 135 रन से हराया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment