33.5 C
Madhya Pradesh
April 21, 2026
Pradesh Samwad
खेल

23 rd मानव चोपड़ा मेमोरियल अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट (एम एस ट्रॉफी) : पेलिकन्स क्रिकेट क्लब ने यंग फ्रेंड्स क्लब को रोमांचक मैच में 13 रन से हराया, सुमेर सिंह की शानदार विकेटकीपिंग के लिए मेन ऑफ द मैच चुना गया

स्पोर्ट्स एज 25 जून | स्थानीय मोहन मिकिन्स क्रिकेट ग्राउंड मोहन नगर नई दिल्ली पर 23 वी मानव चोपड़ा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में आज पेलिकन्स क्रिकेट क्लब और यंग फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब के मध्य मैच खेला गया जिसमें यंग फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय किया। पहले बलेबाजी करते हुए पेलिकन्स क्रिकेट क्लब ने 40 ओवर में 8 विकेट खोकर 215 रन बनाए। पेलिकन्स की तरफ से जय सिंह ने 63, प्रज्ञान ने 50, इब्राहिम ने 36 और सुमेर ने 15 रनों का योगदान दिया। यंग फ्रेंड्स की तरफ से सिद्धान्त ने 2 और कुणाल ने 1 विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी यंग फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब की टीम 40 ओवर में 8 विकेट पर 202 रन ही बना सकी और यह मैच पेलिकन्स ने 13 रन से जीत लिया। यंग फ्रेंड की तरफ से सागर ने 70, अमोघ ने 33 और युवराज ने 29 रन बनाए। पेलिकन्स की तरफ से युवराज ने 3 और यशराज ने 2 विकेट लिया। शानदार विकेट कीपिंग के लिए सुमेर सिह (3 स्टंप्स और 1 कैच) को मिश्रा स्पोर्ट्स मेन ऑफ द मैच चुना गया उन्हें टीवीएस मणि ने पुरूस्कृत किया।

Related posts

एलएनसीटी यूनिवर्सिटी एवं विक्रम यूनिवर्सिटी उज्जैन के मध्य हुआ अनुबंध

Pradesh Samwad Team

अपने पांव जमीन पर ही रखें… NZ सीरीज फतह के बाद गुरु द्रविड़ का टीम को मंत्र

Pradesh Samwad Team

साउथ एशियन रोप स्किपिंग चैम्पिनशिप 2021 में मध्य प्रदेश ने 17 गोल्ड 03 सिल्वर पदक जीता कर प्रदेश को किया गौरवान्वित

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment