25.2 C
Madhya Pradesh
July 10, 2026
Pradesh Samwad
ज़रा हटकेविडियो

21 वर्षों पहले नदी में डूबी थी दो युवकों की कार, यूट्यूबर ने सारा केस हल कर दिया


अमेरिका में 21 वर्षों पहले दो युवक अपनी कार समेत गायब हो गए थे। किसी को उनका शव नहीं मिला। अब एक शख्स ने उनका पता लगा लिया है। दरअसल, एक गहरी नदी में 21 वर्ष पहले एक कार डूब गई थी। इसमें दो युवक भी थे। उनका शव किसी को नहीं मिला, ना ही कार के बारे में कुछ पता चला। लेकिन अब एक स्कूबा डाइवर (Scuba Diver) ने ये कारनामा कर दिखाया है। जिसकी पुलिस को पिछले 21 वर्षों से तलाश थी उसने वो केस हल कर दिया है। इस स्कूबा डाइवर का अपना यूट्यूब चैनल है ‘एक्सप्लोरिंग विद नग’, उन्होंने बताया कि उन्हें एक कार मिली। जिसमें उन दोनों के शव भी थे।
पुलिस भी नहीं पता लगा पाई थी : जेरेमी साइड्स (Jeremy Sides) को कार मिली उसे पुलिस भी इतने वर्षों से नहीं खोज पा रही थी। इस कार में उन्हें दो शव भी मिले। ये शव एरिन फोस्टर और जेरेमी बेचटेल (Erin Foster and Jeremy Bechtel) के हैं। पुलिस लंबे समय से उनकी तलाश कर रही थी। वो Tennessee के रहने वाले थे।
ये दोनों 3 अप्रैल, 2000 को गायब हुए थे। तब से ही पुलिस इनकी तलाश कर रही थी। खोजने की काफी कोशिशें की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। किसी को नहीं पता था कि एरिन और जेरेमी कहां गायब हो गए हैं लेकिन जेरेमी ने 21 वर्षों बाद ये पता लगा लिया है। अब पुलिस ने भी यह कंफर्म कर दिया है कि जो कार मिली है वो एरिन और जेरेमी की ही थी।
कैसे लगाया इनका पता? : जेरेमी बताते हैं कि जब उन्होंने पहली बार उस जगह को देखा जहां ये दोनों लास्ट बार देखे गए थे, तो वहां उन्हें एक नदी भी दिखी। इसके बाद उन्होंने नदी में खोजना शुरू किया। इसमें उनके साथ उनके क्रू का एक सदस्य उन्हें शूट कर रहा था। पहली बार खोजबीन करने में तो उनके हाथ नाकामयाबी लगी थी।
फिर दिखा कार का बोनट : फिर जब दूसरी बार वो खोज करने के लिए पानी में उतरे तो काफी मशक्कत के बाद उन्हें कार का बोनट दिखा। इसके बाद पुलिस को उन्होंने इस बारे में जानकारी दी। बाद में पता चला कि ये दोनों शव ऐरन और जेरेमी के हैं। अब 21 साल पुराने केस को सुलझाने के लिए स्कूबा डाइवर साइड्स की तारीफ हो रही है।

Related posts

बैंक में चौकीदार ने मास्क लगाने को कहा, बंदे ने गुस्से में आकर अकाउंट खाली कर दिया

Pradesh Samwad Team

चिकन पर बाज ने किया हमला, हीरो बनकर जान बचाने आया बकरा

Pradesh Samwad Team

शादी के 5 हफ्तों बाद 22 वर्षीय शख्स को हुआ कैंसर, तस्वीर बता देगी-प्यार कितना जरूरी है

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment