Pradesh Samwad
मनोरंजन

20 साल बाद एक फ्रेम में दिखे सलमान-शाहरुख और माधुरी


करण जौहर (Karan Johar) के 50वें बर्थडे बैश में जमकर धमाल तो मचा ही, लेकिन वो सब भी हुआ, जो पहले कभी न देखा गया। इस पार्टी ने बॉलिवुड (Bollywood) के उन सितारों को एक ही छत के नीचे ला दिया, जो कभी एक-दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते थे। किसी का एक्स से सामना हुआ तो कोई पिछले गिले-शिकवे भुलाकर गले मिलते नजर आया। अब इस पार्टी से एक और खूबसूरत तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर फैंस बीते दिनों की सुनहरी यादों में खो गए हैं। उनका कहना है कि इससे खूबसूरत तस्वीर कुछ भी नहीं है! ये फोटो किसी और की नहीं, बल्कि शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और सलमान खान (Salman Khan) की है, जिन्होंने साथ में पोज देते हुए फोटो क्लिक कराई। उनका साथ दिया माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने। तीनों ही सितारें सालों पहले एक साथ कई फिल्में कर चुके हैं। आइकॉनिक मूवीज और ब्लॉकबस्टर मूवीज दे चुके हैं। अब इन्हें फिल्मों में एक साथ देखना शायद मुश्किल ही हो और ये भी मुमकिन है कि तीनों इसके बाद फिर कभी साथ में नजर आए, लेकिन करण ने फिलहाल इनका री-यूनियन करा दिया है।
करण जौहर की ये पार्टी यशराज स्टूडियोज में हुई थी, जहां पूरा बॉलिवुड उमड़ा। आमिर खान, सैफ अली खान, करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा, प्रीति जिंटा से लेकर कृति सेनन, अनुष्का शर्मा, रणबीर कपूर और शाहिद कपूर जैसे स्टार्स ने पार्टी में खूब रंग जमाया। वहीं, स्टार किड्स जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे, शनाया कपूर और सारा अली खान ने अपनी अदाओं से महफिल लूट ली। साउथ स्टार्स विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने भी पार्टी की शान बढ़ा दी। कुल मिलाकर करण के बर्थडे पर सितारों का मेला लगा था।

Related posts

भाग्यश्री ‘डीआईडी सुपर मॉम्स’ में जज के रूप में करेंगी डेब्यू

Pradesh Samwad Team

विल स्मिथ ने अकैडमी से दिया इस्‍तीफा, एक बार फिर मांगी क्रिस से माफी

Pradesh Samwad Team

नहीं रहे बेस्ट एक्टर का ऑस्कर जीतने वाले पहले अश्वेत शख्स सिडनी पोइटियर, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment