Pradesh Samwad
खेल

13th पेलिकन अंडर 17 स्व. श्रीमती कादम्बरी वेंकटरमन क्रिकेट टूर्नामेंट : सोनेट क्रिकेट क्लब ने जीता खिताबी मुकाबला

आज सोनेट क्रिकेट क्लब और के जी कोल्ट्स क्रिकेट क्लब के मध्य फाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें सोनेट क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।पहले बल्लेबाजी करते हुए के जी कोल्ट्स की टीम 36.5 ओवर 210 रन बनाकर ऑलआउट हो गई जिसमे संस्कार ने 46,विक्रांत ने 30 रनों का योगदान दिया।
सोनेट क्लब की तरफ से आर्यन और उज्जवल ने 3 3 और अमन ने 2 विकेट लिए। जबाबी पारी खेलने उतरी सोनेट क्लब ने 38.2 ओवर में 6 विकेट खोकर 212 रन बनाकर यह मैच 4 विकेट से जीत लिया और खिताब पर कब्ज़ा कर लिया।
सोनेट की तरफ से आकर्ष मल्होत्रा ने 56 और विनय कुमार ने नाबाद 54 रन की पारी खेली जबकि के जी कोल्ट्स की तरफ से उज़ैर और मोहित ने 2 2 विकेट लिए। आर्यन दाहिया को मेन ऑफ द मैच चुना गया।
यह रहे सर्वश्रष्ठ, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ विक्रांत, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ मो. अरबाज़, मेन ऑफ द सीरीज आदित्य भंडारी। इमरजिंग प्लेयर- मधुर यादव, अपकमिंग प्लेयर- विनय कुमार

Related posts

NZ vs BAN : न्यूज़ीलैंड 88 पर दो विकेट गिरे

Pradesh Samwad Team

48वें पायदान पर रहा भारत, पाकिस्तान समेत दूसरे पड़ोसी देश तोक्यो ओलिंपिक में कहां खड़े

Pradesh Samwad Team

12वीं जूनियर राष्ट्रीय ड्रॉप रोबॉल चैंपियनशिप

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment