Pradesh Samwad
खेल

13 th पेलिकन अंडर 17 स्व. श्रीमती कादम्बरी वेंकटरमन क्रिकेट टूर्नामेंट अजमल खान क्लब ने सोनेट क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से हराया

आज का मैच सोनेट क्रिकेट क्लब और अजमल खान क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया। सोनेट क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट खोकर 195 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। सोनेट क्लब की तरफ स आदित्य भंडारी ने 39, विनय ने 33, सनी ने नाबाद 25 रन की पारी खेली। अजमल खान क्रिकेट क्लब की तरफ से तरुण ने 4 और कार्तिक ने 3 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी अजमल खान क्रिकेट क्लब की टीम ने 29.2 ओवर में 2 विकेट खोकर 198 रन बनाकर यह मैच 8 विकेट से जीत लिया। अजमल खान क्लब की तरफ से मधुर ने नाबाद 65 और शिवम पायल ने नाबाद 60 रनों की पारी खेली। सार्थक पॉल ने 51 रन बनाए। सोनेट की तरफ से अथर्व ने 1 विकेट लिया। इस तरह यह मैच अजमल खान क्लब ने 8 विकेट से जीत लिया। मधुर यादव को स्पोर्ट्स सन मेन ऑफ द मैच चुना गया।

Related posts

लियाम लिविंगस्टोन ने शमी को जड़ा 117 मीटर लंबा छक्का, गेंदबाज भी पड़ा मुस्करा, शमी के एक ओवर में 30 रन जड़े जिसमें चार छक्के भी शामिल थे

Pradesh Samwad Team

शाकिब अल हसन बंग्लादेश के नए टेस्ट कप्तान बने

Pradesh Samwad Team

21 वी अखिल भारतीय मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट प्रतियोगिता रोमांचक मुकाबले में सेंट माइकल क्रिकेट अकादमी को हराकर मयंक क्रिकेट अकादमी फ़ाइनल में

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment