28 C
Madhya Pradesh
September 21, 2024
Pradesh Samwad
खेल

12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरूष हॉकी प्रतियोगिता-2022
यूनिट ऑफ तमिलनाडु, हरियाणा और हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने जीते अपने-अपने मुकाबले

हॉकी इंडिया तथा खेल और युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरूष हॉकी चैम्पियनशिप-2022 के अंतर्गत आज तीन मैच खेले गए। पहला मैच प्रातः 8ः00 बजे हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु और हॉकी मध्य प्रदेश के बीच खेला गया। इस मुकाबले में यूनिट ऑफ तमिलनाडु ने हॉकी मध्य प्रदेश को 4-0 से पराजित किया। दूसरा मुकाबला प्रातः 9ः45 बजे हॉकी हरियाणा और आसाम हॉकी के बीच खेला गया। इस मुकाबले में हॉकी हरियाणा के खिलाड़ी मैच में पूरे समय छाएं रहे। हॉकी हरियाणा ने यह मुकाबला 21-1 से जीता। इस मैच में आसाम हॉकी के खिलाड़ी मो. सलमान खान ने 34वें मिनट में पेनॉल्टी कार्नर से अपनी टीम के लिए एक मात्र गोल किया। तीसरा मुकाबला 11ः30 बजे हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा और गोवा हॉकी के मध्य खेला गया। इस मुकाबले को हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने एकतरफा 10-0 से जीता। प्रतियोगिता 6 से 17 अप्रैल, 2022 तक मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम, लिंक रोड़ नं.-1 पर खेली जा रही हैं।
विस्तृत परिणाम इस प्रकार हैः- पहला मुकाबला-हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु विरूद्ध हॉकी मध्य प्रदेश : आज प्रातः 8ः00 बजे खेले गए पहले मुकाबले के पहले क्वार्टर के तीसरे मिनट में तमिलनाडु के खिलाड़ी दिनेश कुमार ने पेनॉल्टी कार्नर ने पहला गोल कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिलायी। मैच के दूसरे क्वार्टर में दोनांे ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। तीसरे क्वार्टर के 33वें मिनट में तमिलनाडु के खिलाड़ी सुंदरपंडी ने फील्ड गोल कर अपनी टीम का स्कोर 2-0 कर दिया। मैच के 40वें मिनट में तमिलनाडु के खिलाड़ी सरवाना कुमार ने फील्ड गोल कर टीम का स्कोर 3-0 कर दिया। मैच के चौथे और अंतिम क्वार्टर के 59वें मिनट में तमिलनाडु टीम को मिले पेनॉल्टी स्ट्रोक को सुंदरपंडी ने गोल में बदलकर अपनी टीम को 4-0 से जीत दिलायी। हॉकी मध्य प्रदेश की टीम मैच में कोई गोल नहीं कर सकी।
दूसरा मुकाबला-हॉकी हरियाणा विरूद्ध आसाम हॉकी : आज प्रातः 9ः45 बजे खेले गए दुसरे मुकाबले के पहले क्वार्टर के 5वें और 12वें मिनट में हरियाणा के खिलाड़ी दीपक और पंकज ने टीम को मिले पेनॉल्टी कार्नर को गोल में बदलकर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिलायी। मैच के दूसरे क्वार्टर के 17वें, 19वें और 22वें मिनट में हरियाणा के खिलाड़ी रोहित ने एक-एक कर लगातार तीन गोल कर अपनी टीम का स्कोर 5-0 कर दिया। इसी क्वार्टर के 27वें और 28वें मिनट में हरियाणा के खिलाड़ी प्रींस ने लगातार दो फील्ड गोल कर अपनी टीम को 7-0 की बढ़त दिलायी। मैच के तीसरे क्वार्टर के 32वें और 34वें मिनट में हरियाणा के खिलाड़ी रोहित और दीपक ने एक-एक फील्ड गोल कर अपनी टीम का स्कोर 9-0 पर पहूंचा दिया। मैच के 34वें मिनट में ही आसाम हॉकी को पैनॉल्टी कार्नर मिला जिसे उनके खिलाड़ी मो. सलमान खान ने गोल में बदलकर मैच में अपनी टीम का खाता खोला। मैच का स्कोर 9-1 रहा। मैच के 36वें मिनट में हरियाणा के खिलाड़ी मोहित ने फील्ड गोल कर स्कोर 10-1 पर पहूंचा दिया। मैच के 38वें 39वें और 44वें मिनट में हरियाणा के खिलाड़ी रोहित ने दो और पंकज ने एक फील्ड गोल कर अपनी टीम का स्कोर 13-1 पर पहूंचा दिया। मैच के चौथे क्वार्टर में हरियाणा के खिलाड़ी छाएं रहे, उन्होंने इस क्वार्टर में कुल 8 गोल किए। हरियाणा के खिलाड़ियों ने 46वें, 47वें 50वें, 52वें मिनट में एक-एक फील्ड गोल तथा 55वें मिनट में मिले पैनॉल्टी स्ट्रोक तथा पैनॉल्टी कार्नर से एक-एक गोल कर अपनी टीम का स्कोर 19-1 कर दिया। हरियाणा के खिलाड़ियों ने मैच के 57वें मिनट में फील्ड गोल तथा 59वें मिनट में पैनॉल्टी कार्नर से एक गोल कर अपनी टीम को 21-1 के बड़े अंतर से विजय दिलायी।
तीसरा मुकाबला-हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा विरूद्ध गोवा हॉकी : तीसरे मुकाबले के पहले क्वार्टर में एक मात्र गोल मैच के 9वें मिनट में ओडिशा के खिलाड़ी प्राजुक्त नाग ने फील्ड गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलायी। मैच के दूसरे क्वार्टर में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। मैच के तीसरे क्वार्टर के 31वें मिनट में ओडिशा के खिलाड़ी राजिन कांडूलना ने फील्ड गोल कर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिलायी। मैच के 38वें मिनट में ओडिशा के कप्तान सुदीप चिरमाको ने फील्ड गोल कर टीम का स्कोर 3-0 कर दिया। मैच के 45वें मिनट में अमनदीप लाकरा ने पेनॉल्टी कार्नर से गोल कर टीम को 4-0 से बढ़त दिलायी। मैच के चौथे क्वार्टर के 47वें मिनट में अनुग्रह कुजुर ने फील्ड गोल कर टीम को 5-0 से बढ़त दिलायी। मैच के 49वें मिनट में ओडिशा के खिलाड़ी अमनदीप लाकरा ने पेनॉल्टी कार्नर से टीम के लिए दूसरा गोल कर स्कोर को 6-0 कर दिया। 52वें और 55वें मिनट में ओडिशा के कप्तान सुदीप चिरमाको ने दो फील्ड तथा 57वें मिनट में पेनॉल्टी स्ट्रोक से एक गोल कर अपनी टीम का स्कोर 9-0 कर दिया। मैच के 59 वें मिनट में ओडिशा के खिलाड़ी मटीयास डंग ने फील्ड गोल कर अपनी टीम का स्कोर 10-0 कर दिया।
8 अप्रैल को खेले जाने वाले मुकाबले : पहला मुकाबला प्रातः 7ः00 बजे हॉकी पंजाब विरूद्ध दिल्ली हॉकी } दूसरा मुकाबला प्रातः 8ः45 बजे हॉकी चंडीगढ़ विरूद्ध हॉकी झारखण्ड } तीसरा मुकाबला प्रातः 10ः30 बजे हॉकी जम्मू एंड कश्मीर विरूद्ध दादर एवं नागर हवेली एंड दमन एवं दीव हॉकी } चौथा मुकाबला अपरांह 12ः15 बजे हॉकी बंगाल विरूद्ध एलई पुडुचेरी हॉकी } पांचवा मुकाबला सांय 4ः00 बजे हॉकी गुजरात विरूद्ध हॉकी अरूणाचल

Related posts

62 रन पर ऑल आउट हो गई कंगारू टीम, अपने नाम किया यह शर्मनाक रिकॉर्ड

Pradesh Samwad Team

2 महीने के लिए क्रिकेट से दूर रहेंगे केन विलियमसन, सामने आई बड़ी वजह

Pradesh Samwad Team

म.प्र. राज्य जूनियर ई-स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 27 जुलाई से 7 अगस्त तक

Pradesh Samwad Team