Pradesh Samwad
खेल

12वी सीनियर नेशनल वुमन हॉकी चैंपियनशिप-2022 कर्नाटक, यू पी, गोआ, हिमाचल और अरुणाचल ने जीते अपने अपने मुकाबले

भोपाल के मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में 6 से 11 मई तक खेली जा रही 12वी सीनियर नेशनल वुमन हॉकी चैंपियनशिप 2022 में आज तीसरे दिन पांच मुकाबले हुए। सुबह 6:30 खेले गए पूल एफ में कर्नाटक की टीम ने तमिलनाडु की टीम को 3-0 से हराया, पूल एफ के अरुणाचल प्रदेश और अंडमान निकोबार का मैच निर्धारित था अंडमान निकोबार की अनुपस्थिति में अरुणाचल प्रदेश को वॉक ओवर मिल गया। सुबह 10 बजे खेले गए पूल जी में उत्तर प्रदेश ने दिल्ली को 7-0 से हराया, पूल जी की ही गोआ और गुजरात के मुकाबले में गोआ ने 5 गोल कर जीत हासिल की गुजरात मात्र 1 गोल ही कर पाया।
रविवार को खेले गए पूल एच के मैच में हिमाचल प्रदेश ने केरल को 3-1 से हराया।
9 मई को सुबह 6:30 बजे मेजवान मध्यप्रदेश और चंडीगढ़ के बीच मुकाबला होगा. 8:15 बजे हरियाणा और असम, 10 बजे पंजाब और छत्तीसगढ़ के बीच मुकाबला होगा। दोपहर 3 बजे महाराष्ट्र और राजस्थान के बीच मैच खेला जायगा । शाम 4:45 को झारखंड और आंध्रप्रदेश के बीच मुकाबला होगा।

Related posts

मुकाबले में भोपाल पुलिस ने मीडिया मास्टर्स को 3 विकेट से हराया

Pradesh Samwad Team

ऑल इंडिया ओपन टैगोर टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 : बीएमसीसी और सेपियंस क्रिकेट क्लब गुरुग्राम हरियाणा के मध्य होगा खिताबी मुकाबला कल] टैगोर टी-10 सेमीफाइनल मैच में बीएमसीसी के संदीप मित्तल और सेपियंस क्रिकेट क्लब के अंकुश नागर बने मैन ऑफ द मैच

Pradesh Samwad Team

परमानंद भाई पटेल स्मृति अंडर 22 अंतर सम्भागीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2021-22
भोपाल संभाग की टीम ने पहली पारी की बढ़त के आधार पर फाइनल में प्रवेश किया जहां उसका खिताबी मुकाबला इन्दोर संभाग से होगा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment