19.8 C
Madhya Pradesh
September 19, 2024
Pradesh Samwad
राजनीति

राजस्थान में 15 नए मंत्री लेंगे शपथ, 11 कैबिनेट मंत्री और 4 राज्य मंत्रियों की सूची आई सामने


राजस्थान में कल 15 नए मंत्री लेंगे शपथ। 11 कैबिनेट मंत्री और 4 राज्यमंत्रियों के नाम की सूची आई सामने। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मंत्रिमंडल में 15 नए मंत्रियों में सबसे पहल नाम गुढामालानी से विधायक हेमाराम चौधरी का है। अन्य कैबिनेट मंत्रियों में महेन्द्रजीत सिंह मालवीय, रामलाल जाट, महेश जोशी, विश्वेन्द्र सिंह, रमेश मीणा, ममता भूपेश बैरवा, भजनलाल जाटव, टीकाराम जूली, गोविन्दराम मेघवाल और शकुन्तला रावत शामिल हैं।
राज्य मंत्रियों की सूची में कुल चार विधायक हैं। कामां से विधायक जाहिदा, झुंझुनूं से बृजेन्द्र सिंह ओला, उदयपुरवाटी से राजेन्द्र गुढ़ा और दौसा से मुरारीलाल मीणा। इससे पहले शनिवार शाम को राजस्थान में मंत्रिमंडल में पुनर्गठन के तहत सभी मंत्रियों ने अपने इस्तीफे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सौंपे। अब रविवार शाम को नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। इससे पहले सभी विधायकों को कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पर दोपहर 2 बजे बुलाया गया है। इसके बाद मंत्री पद क उम्मीदवार विधायकों को राजभवन बुलाया जाएगा। इसके बाद शाम 4 बजे बाद शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होने की संभावना है।

Related posts

अखिलेश के समाजवादी इत्र लांच करने पर BJP का हमला, कहा- इससे SP के पापों की दुर्गंध नहीं जाने वाली

Pradesh Samwad Team

मध्यप्रदेश में देशविरोधी नारे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे : मुख्यमंत्री

Pradesh Samwad Team

7 अगस्त को ‘मंडल दिवस’, राजद करेगा शक्ति प्रदर्शन, पढ़ें सियासत की इनसाइड स्टोरी

Pradesh Samwad Team