23.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2024
Pradesh Samwad
मनोरंजन

मशहूर सिंगर और कंपोजर बप्पी लाहिरी का निधन


मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर बप्पी लाहिरी का निधन हो गया है। वह 69 वर्ष के थे। उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। बप्पी दा ने 80 और 90 के दशक में कई हिट गाने दिए जिनमें ‘डिस्को डांसर’, ‘चलते चलते’ जैसे कई गाने शामिल हैं।
बप्पी लाहिरी का निधन : बॉलिवुड के मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर बप्पी लाहिरी (Bappi Lahiri) का का निधन हो गया है। वह 69 वर्ष के थे। डॉक्टर ने बताया कि उन्होंने मुंबई के हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। बप्पी दा ने 80 90 के दशक में कई फिल्मों में ब्लॉकबस्टर गाने दिए और अलग पहचान बनाई।
बप्पी लाहिरी को बीते साल अप्रैल में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब वह कोरोना की चपेट में आ गए थे। हालांकि कुछ दिनों में ही वह ठीक भी हो गए थे। इस वक्त वह मुंबई के Criticare अस्पताल में भर्ती थे।
पीटीआई ने बप्पी लाहिरी के निधन की पुष्टि की। वहीं अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. दीपक नामजोशी ने बताया कि बप्पी लाहिरी को अस्पताल में एक महीने के लिए भर्ती कराया गया था। उन्हें सोमवार (14 फरवरी) को डिस्चार्ज कर दिया गया था। लेकिन मंगलवार को उनकी हालत बिगड़ गई। बप्पी दा के परिवार ने डॉक्टर को घर पर बुलाया। बप्पी दा को तुरंत ही अस्पताल लाया गया। डॉक्टर के मुताबिक, बप्पी दा हेल्थ संबंधी काफी (Bappi Lahiri health issues) परेशानियों से जूझ रहे थे। उनका निधन OSA (obstructive sleep apnea) के कारण हुआ।
बप्पी लाहिरी के निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर सिलेब्रिटीज और फैंस ‘डिस्को किंग’ को याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है कि अब बप्पी दा भी इस दुनिया में नहीं हैं। कुछ दिन पहले ही स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन हो गया था। अभी देश लता जी को खोने के सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि अब बप्पी दा हमेशा के लिए अलविदा कह गए।
बप्पी लाहिरी इस साल सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 15’ में भी नजर आए थे। उस दौरान भी उनकी तबीयत नासाज लग रही थी। सलमान ने सेट पर बप्पी दा को बिठाने के लिए खास व्यवस्था करवाई थी।
बप्पी लाहिरी का असली नाम आलोकेश लाहिरी था। उनका जन्म बंगाल में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। बप्पी लाहिरी ने मात्र 3 साल की उम्र से तबला बजाना शुरू कर दिया था। उनकी शुरुआती ट्रेनिंग घर पर माता-पिता ने करवाई। बप्पी लाहिरी को ‘डिस्को किंग’ कहा जाता था क्योंकि उन्होंने ही भारतीय सिनेमा में synthesized disco म्यूजिक को पॉप्युलर किया था। बप्पी लाहिरी को 2018 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया था। उन्होंने फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीता।

Related posts

अक्षय कुमार-इमरान हाशमी लेंगे सेल्फी, करण जौहर ने दिया राज मेहता का साथ

Pradesh Samwad Team

नव्या नवेली नंदा ने सॉन्ग ‘जहां तेरी ये नजर है’ को दिया ट्विस्ट, नाना अमिताभ बच्चन ने कही ये बात

Pradesh Samwad Team

एक्टर ने गुटनों पर बैठकर किया प्रपोज

Pradesh Samwad Team