21.4 C
Madhya Pradesh
March 4, 2026
Pradesh Samwad
देश विदेशविडियो

‘प्‍लेब्‍वॉय’ इमरान खान ने कंडोम पर लगाया टैक्‍स, भड़के बिलावल भुट्टो बोले- ‘खिलाड़ी’ से उम्‍मीद न थी

पाकिस्‍तान के प्रमुख विपक्षी दल पीपीपी के नेता बिलावल भुट्टो जरदारी ने बुधवार को मिनी बजट के दौरान देश की संसद में इमरान खान सरकार पर जोरदार जुबानी हमला बोला। बिलावल ने कहा कि इमरान खान सरकार ‘टैक्‍स की सुनामी’ लाने जा रही है। उन्‍होंने ‘प्‍लेब्‍वॉय’ की छवि रखने वाले पीएम इमरान खान के ऊपर निजी हमला करते हुए कहा कि पीटीआई सरकार ने कंडोम पर भी टैक्‍स लगा दिया जिसकी एक ‘ख‍िलाड़ी’ से उम्‍मीद न थी।
बिलावल ने कहा, ‘गर्भ निरोधक (कंडोम) पर भी टैक्‍स लगाए गए हैं। अब इमरान जैसे खिलाड़ी से यह उम्‍मीद नहीं था कि वह गर्भ निरोधक पर टैक्‍स लगाएं।’ उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान, बांग्‍लादेश, भारत में जो जनसंख्‍या विस्‍फोट हो रहा है, हम न तो उनके खाने-पीने, शिक्षा, रोजगार का बंदोबस्‍त कर सकते हैं। पूरी दुनिया में गर्भनिरोधक को बढ़ावा दिया जा रहा है और पाकिस्‍तान इस पर टैक्‍स लगा रहा है। देश में एचआईवी और एड्स का संकट है जो हमारे मीडिया और देश में पता नहीं चल रहा है। पाकिस्‍तान के एक शहर में इसके कई मामले सामने आए।
इमरान खान अपनी ‘प्‍लेबॉय’ छवि के लिए मशहूर : उन्‍होंने कहा कि देश के कई हिस्‍सों में यह गंभीर मसला है, इसके बाद भी कंडोम पर टैक्‍स लगाया जा रहा है। बता दें कि निजी जीवन में इमरान खान प्रधानमंत्री बनने से पहले अपनी ‘प्‍लेबॉय’ छवि के लिए मशहूर रहे हैं। इमरान ने आधिकारिक तौर पर 4 शादियां की हैं लेकिन उनके कई महिलाओं के साथ संबंध रह चुके हैं। इमरान खान के पिछले दिनों दिए रेप के बयान पर पाकिस्‍तानी मूल के लेखक तारिक फतह ने कहा था, ‘पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री से मिलिए। दुनियाभर में महिलाओं के साथ अनगिन‍त यौन हरकते करने वाले इमरान खान वर्तमान समय में वह अपनी चौथी पत्‍नी के साथ हैं। वह अपने देशवासियों के महिलाओं के साथ रेप से बचाव के लिए बुर्का को बढ़ावा दे रहे हैं।’
यही नहीं इमरान की क्रिकेटर रहते हुए रंगीन जिंदगी की तस्‍वीरें भी सोशल मीडिया वायरल हो गई हैं। इन तस्‍वीरों में इमरान खान विदेशी महिलाओं के साथ किस करते नजर आ रहे हैं। यही नहीं कई महिलाओं ने तो बहुत कम कपड़े पहने हैं। इससे पहले पाकिस्तानी टीवी के होस्ट अली सलीम (बेगम नवाजिश) ने दावा किया है कि अमेरिकी महिला सिंथिया डी रिची ने एक बार उनसे कहा था कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान उनके (सिंथिया) साथ सेक्स करना चाहते थे।
‘सिंथिया ने इमरान खान की पेशकश के बारे में बताया’ : सलीम का दावा है कि कभी वह सिंथिया के काफी करीब थे और एक साथ एक कमरे में भी रह चुके हैं। इसी दौरान सिंथिया ने उन्हें इमरान खान की पेशकश के बारे में बताया था। इससे पहले सिंधिया ने पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) के नेता रहमान मलिक पर रेप का आरोप लगाया था। इसके बाद पाकिस्तान की राजनीति में भूचाल आ गया। हालांकि, पीपीपी ने सिंथिया के इस आरोप को आधारहीन और शर्मनाक करार दिया था। सिंथिया खुद को पाकिस्तान प्रेमी, एडवेंचरिस्ट, फिल्म निर्माता होने का दावा करती हैं। वह बहुत समय से इस्लामाबाद में ही रहती हैं। माना जाता है कि उन्‍हें आईएसआई का संरक्षण हासिल है।

Related posts

बच्ची की पीठ पर यूक्रेनियन मां ने जो लिखा उसे देख हर किसी का दिल टूट गया!

Pradesh Samwad Team

कब्जाई जमीन लौटाओ… चीन के खिलाफ नेपाल में फूटा गुस्सा, काठमांडू में सड़कों पर उतरे लोग

Pradesh Samwad Team

UBAI AIRSHOW में गरजा भारत का HAL तेजस, तस्वीरों ने चीन-पाक की बोलती बंद की

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment