21.4 C
Madhya Pradesh
March 4, 2026
Pradesh Samwad
खेल

पीपुल्स समाचार की तीसरी जीत


27वें आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट प्रतियोगिता पीपुल्स ने नवदुनिया को चार विकेट से हराया।
ओल्ड कैंपियन मैदान पर नवदुनिया ने 13 ओवर में मात्र 73 रन बनाए। इसमें दिगंबर जैन ने 26 और प्रभात शुक्ला ने 16 रन बनाए। फराज ने हैट्रिक सहित पांच विकेट झटके। जबकि महेंद्र चतुर्वेदी ने तीन विकेट लिए। जवाब में पीपुल्स ने जरूरी रन 13.1 ओवर में छह विकेट पर बना लिए। इसमें फराज ने 26 रन बनाए। गुफरान ने 11 रनों का योगदान दिया। ललित कटारिया ने तीन विकेट लिए। प्रभात को दो सफलता मिली। फराज मानसरोवर मैन ऑफ द मैच चुने गए। उन्हें बीडीसीए के अध्यक्ष ध्रुवनारायण सिंह, कयाकिंग केनोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रशांत कुशवाहा, बीडीसीए के सचिव रजत मोहन वर्मा और टूर्नामेंट के संरक्षक मृगेंद्र सिंह ने पुरस्कृत किया।

आज के मैच
टाइम्स ऑफ इंडिया बनाम नव दुनिया
सुबह 9.00 बजे ओल्ड कैंपियन

राज एक्सप्रेस-बनाम स्वदेश
दोपहर 12.30 से ओल्ड कैंपियन

जनसंपर्क बनाम डिजिआना
दोपहर 1.00 बजे से ओल्ड कैंपियन

कार्पोरेट ग्रुप
आरएनटीयू बनाम वेदांत मल्टी
सुबह 9.00 बजे से फेथ-1
स्पोर्ट्स एज बनाम अलीशा इलेवन
सुबह 9.00 बजे फेथ -2
रजा इलेवन बनाम एड्रिन फार्मा
 दोपहर 12.30 बजे से फेथ-1
रेलवे मास्टर्स बनाम अनमोल जीवन
12.30 बजे से फेथ-2

Related posts

परमानंद भाई पटेल स्मृति अंडर 22 अंतर सम्भागीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2021-22
जबलपुर, इंदौर,चम्बल और ग्वालियर जीते

Pradesh Samwad Team

आल इंडिया इंटर जोन क्रिकेट टुर्नामेंट का शुभारंभ

Pradesh Samwad Team

सभी राज्य क्रिकेट संघो को अपनी अपनी प्रदेशीय प्रीमियर लीग कराने की आज़ादी हो -के के शर्मा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment