21.4 C
Madhya Pradesh
March 4, 2026
Pradesh Samwad
देश विदेश

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला ने रचाई शादी


नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने बर्मिंघम में एक छोटे से समारोह के दौरान शादी के बंधन में बंध गईं। एजुकेशन एक्टिविस्ट मलाला यूसुफजई (Malala Yousafzai) नेट्विटर पर इस बात का खुलासा करते हुए कई तस्वीरें भी पोस्ट कीं। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई (Malala Yousafzai Nikaah) ने मंगलवार को खुद पुष्टि की कि वह अब एक विवाहित महिला हैं।
माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्वीटर पोस्ट तस्वीरें पोस्ट करने हुए मलाला ने लिखा-‘आज मेरे जीवन में एक अनमोल दिन है। असर और मैंने जीवनसाथी बनने के लिए शादी के बंधन में बंध गए। हमने अपने परिवारों के साथ बर्मिंघम में घर पर ही एक निकाह समारोह मनाया। कृपया हमें अपनी दुआओं से नवाजें। हम आगे की यात्रा के लिए साथ चलने के लिए उत्साहित हैं।’
मलाला ने निकाह समारोह से चार तस्वीरें भी पोस्ट कीं, जिसमें उन्हें अपने नवविवाहित पति, असर, साथ ही साथ अपने माता-पिता, जियाउद्दीन यूसुफजई और तूर पेकाई यूसुफजई के साथ देखा जा सकता है।
कौन हैं मलाला? : मलाला हमेशा निर्भय होकर सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाती रही हैं। साल 2012 में लड़कियों की शिक्षा के लिए मलाला ने आवाज उठाई जिसकी कीमत उन्हें तालिबान की गोली अपने सिर पर खाकर चुकानी पड़ी। हालांकि अपनी बहादुरी दिखाकर उन्होंने जिंदगी की जंग को जीत लिया। मलाला ने हाल ही अफगानिस्तान में तालिबानियों की क्रूरता के खिलाफ भी आवाज उठाई है।

Related posts

यूक्रेन के जनरल ने दी चेतावनी, जनवरी में हमले की तैयारी कर रहा रूस, तैनात किए 92 हजार सैनिक

Pradesh Samwad Team

सीक्रेट बेस पर रिमोट से चलने वाले युद्धपोत का टेस्ट कर रहा चीन, US नेवल इंस्टीट्यूट के दावे से हड़कंप

Pradesh Samwad Team

अमेरिकी व रूसी रक्षा मंत्रियों ने यूक्रेन पर हमले के बाद पहली बार बातचीत की

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment