23.9 C
Madhya Pradesh
September 8, 2024
Pradesh Samwad
देश विदेश

टोक्यो में एक शख्स ने 17 लोगों को चाकू से किया लहूलुहान, फिर ट्रेन में लगा दी आग


टोक्यो में रविवार को यात्री ट्रेन के एक डिब्बे में एक व्यक्ति ने कई लोगों को चाकू मार दिया और फिर आग लगा दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। टोक्यो अग्निशमन विभाग ने बताया कि घटना में कम से कम 17 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से तीन की हालत नाजुक है। एनएचके टेलीविजन ने बताया कि हमलावर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया, उसके बारे में अभी यही पता चल पाया है कि उसकी आयु 20 साल के आसपास है और मामले की जांच जारी है।
टोक्यो पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि घटना कोकुरयो स्टेशन के निकट केइयो ट्रेन के अंदर हुई। हमलावर की मंशा का तत्काल पता नहीं चल पाया है। टेलीविजन फुटेज में कई अग्निशामक, पुलिस अधिकारी और पैरामेडिकलकर्मी यात्रियों को बचाते हुए दिख रहे हैं, कई यात्री ट्रेन की खिड़कियों से कूद कर भागते हुए दिख रहे हैं। एक वीडियो में, एक और डिब्बे से यात्री भागते हुए दिख रहे हैं, जहां आग की लपटें उठ रही थीं।
भागते हुए दिखे कई यात्री : एनएचके ने कहा कि संदिग्ध ने यात्रियों को चाकू मारने के बाद तेल जैसा तरल पदार्थ डाला और आग लगा दी। वीडियो बनाने वाले शुनसुके किमुरा ने एनएचके को बताया कि उन्होंने यात्रियों को भागते हुए देखा और जब उन्होंने यह पता लगाने की कोशिश की कि क्या हुआ है, तो उन्होंने धमाके की आवाज सुनी और धुआं उठता देखा।
दो महीने में चाकूबाजी की दूसरी घटना : टोक्यो में ट्रेन के अंदर चाकू से हमले की दो महीने में यह दूसरी घटना है। इससे पहले अगस्त में टोक्यो ओलंपिक के समापन समारोह से एक दिन पहले 36 वर्षीय व्यक्ति ने टोक्यो में एक यात्री ट्रेन में 10 लोगों को चाकू मार दिया था। संदिग्ध ने बाद में पुलिस को बताया था कि वह खुश दिख रही एक महिला पर हमला करना चाहता था।

Related posts

बैठक जलवायु परिवर्तन पर और बाइडन के काफिले ने ही फैला दिया 1 लाख kg कार्बन, मचा बवाल

Pradesh Samwad Team

PM मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अगले महीने ‘आई2यू2′ शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

Pradesh Samwad Team

मारियुपोल में ढह गया यूक्रेन का आखिरी किला, अब तक 1000 यूक्रेनी सैनिकों का रूस के सामने सरेंडर

Pradesh Samwad Team