27.3 C
Madhya Pradesh
September 21, 2024
Pradesh Samwad
ज़रा हटकेविडियो

जंगली सूअर ने तोड़ दिया लोहे का दरवाजा

पहाड़ों में सबसे ज्यादा अगर कोई जानवर फसलों को खराब करता है तो वो है जंगली सूअर और बंदर। बंदर ज्यादातर फसलों को खराब ऊपर से करते हैं। जैसे सेब का बाग उजाड़ देना। धान के बूटे तोड़ देना। लेकिन सूअर जमीन को खराब करता है। वो जमीन में ऊपर मुंह के मजबूत हिस्से से बहुत ही गहरे बिल खोद देता है। इससे नीचे से जमीन का हिस्सा खराब हो जाता है। कई गांवों में तो लोग उनको पकड़कर जंगलों में वापस छोड़ आते हैं। इनको पकड़ना इतना आसान नहीं होता। पता है क्योंकि इसके दो दांत इतने मजबूत होते हैं कि वो आदमी के पैर को फाड़ सकते हैं। सारी उम्र इंसान को बिना पैर के जीवन काटना पड़ सकता है। एक वीडियो सामने आया है। इसमें जंगली सूअर लोहे के दरवाजे पर जोर से टक्कर मारता है। फिर दरवाजे का जो हाल होता है, वो देखकर आपको मालूम हो जाएगा कि ये जानवर कितना शक्तिशाली है।
इस वीडियो में देखा जाता है कि एक सूअर दरवाजे के दूसरी ओर से दौड़ते हुए आता है। वो बड़े से लोहे के दरवाजे पर जा टकराता है। टक्कर इतनी तेज होती है कि पूरा दरवाजा ही उखड़ जाता है। वो दूर तरह दरवाजे को अपने साथ ही ले जाता है। हालांकि यह नहीं पता कि वीडियो कहां का है, बस इतना पता चलता है कि भाई जंगली सूअर के पंगा नहीं लेने का। पता नहीं क्या हाल बुरे कर दे।
अब यह नहीं पता कि जंगली सूअर क्यों भाग रहा था। लेकिन वो इतनी स्पीड में आता है कि दरवाजा पल भर में जमीन पर गिर जाता है। इसके बाद वो भाग जाता है। देखने में यह वीडियो सीसीटीवी फुटेज का लग रहा है। जिसमें संभवत: सूअर का यह कारनामा कैद हो गया।
यह वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया है। लोगों ने वीडियो को देखने के बाद हैरत जताई, एक यूजर ने मजाकिया लहजे में लिखा- अम्बुजा सीमेंट का इस्तेमाल नही किया। वैसे बता दें कि पहाड़ों में लोगों से एक बात और सुनने को मिलती हैं कि तेंदुए और बाघ भी जंगली सुअर का शिकार करने के लिए काफी संघर्ष करते हैं। कई बार वो भी जख्मी हो जाते हैं।

Related posts

बंदर की आंख में गया कचरा तो साथी बंदर ने पत्ते से किया ऐसा काम, सोशल मीडिया पर छा गया वीडियो

Pradesh Samwad Team

40 वर्षों से करती थी गुलाबी रंग से प्यार, एक बच्चे ने कही ऐसी बात कि कर ली शादी

Pradesh Samwad Team

गलत मिसाल देकर इमरान खान ने कराई जगहंसाई

Pradesh Samwad Team