Pradesh Samwad
खेल

जबलपुर संभाग : अंतर शालेय मुश्ताक अली अंडर-19 वर्षीय एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता (आयोजक जे डी सी ए‌)

जे डी सी ए.सचिव धर्मेश पटेल द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार रेलवे स्टेडियम में 9 मई को दूसरा सेमीफाइनल मैच लिटिल किंगडम स्कूल विरुद्ध सैमफील्ड स्कूल के मध्य खेले गये 40-40 ओवरों के मैच में सैमफील्ड स्कूल ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवरों में सभी विकेट गंवा कर 317 रन बनाए, शिवम् वर्मा ने 159 रनों की आतिशी पारी ‌खेलते‌ हुए 21चौके और 04 छक्के लगाए, अनुभव ठाकुर ने 40 गेंदों में 40 रनों से 05 चौके और एक छक्का लगाया। लिटिल किंगडम स्कूल से आर्य‌ चौबे, मुर्शीद आमीन, आर्यन रैकवार ने 3-3 विकेट।‌जवाब में लिटिल किंगडम स्कूल 109 रन ही बना सकी, श्लोक दुबे ने 29 गेंदों में 39 रनों की पारी में 08 चौके लगाए, सैमफील्ड स्कूल से अनुभव ठाकुर ने 06 ओवरों में 28 रन देकर 05 विकेट, महेंद्र राजपूत व अलंकृत सिंग ने 2-2 विकेट लिए। लिटिल किंगडम स्कूल को 208 रनों से पराजित कर सैमफील्ड स्कूल ने फाइनल में प्रवेश किया।

Related posts

हार से तिलमिलाए इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट के लिए टीम में किए 3 बदलाव, T20 के नंबर-1 डेविड मलान को वापस बुलाया

Pradesh Samwad Team

2024 ओलिम्पिक में शामिल ब्रेक डांस ‘ब्रेकिंग’ खेल हेतु मध्यप्रदेश में अकादमी बनाने पर विचार – खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया

Pradesh Samwad Team

अंडर 15 श्री जिनवरदास फौजदार मेमोरियल ट्रॉफी लव दुबे की शानदार शतकीय पारी से होशंगाबाद ने बैतूल को 73 रनों से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया l

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment