Pradesh Samwad
Police Public ADMमध्य प्रदेश

चारो जोन में कुल 431 स्थाई, 226 गिरफ्तारी एवं 67 जमानतीय वारंटी 724 बदमाशों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई

आगामी लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं निर्भीक सम्पन्न कराने हेतु पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनाँक 29-30/04 की रात्री में कमिश्नर कार्यालय परिसर में सभी थानों का बल, रक्षित केंद्र का बल, कमिश्नर कार्यालय स्टॉफ को टीम वर्क में कार्य करने तथा संवेदनशीलता एवं विवेकपूर्ण तरीके से बदमाशों की धरपकड़ करने हेतु ब्रीफ कर टीम बनाकर क्षेत्रों में रवाना किया गया, उपरांत सभी जोन के पुलिस उपायुक्त एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तथा उनकी टीम पूरी रात सक्रीय रही एवं आरोपियों/वारंटियो की धरपकड़ की गई। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पूरी रात्रि गश्त मानिटरिंग करते रहे एवं मार्गदर्शन देते रहे।

रात्रि 11:00 बजे से गश्त प्रारंभ की जाकर प्रातः करीब 5 बजे तक की गई। केवल 6 घंटे की गश्त में कुल 431 स्थाई वारंट एवं 226 गिरफ्तारी वारंट, 67 जमानतीय वारंट समेत कुल 724 बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। साथ ही गुण्डा, बदमाश, हिस्ट्रीशीटर चेक किये गये एवं आबकारी एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई l

जोन वार कार्यवाही-

जोन-1 स्थाई-144 गिरफ्तारी-62, जमानतीय 7 कुल -213

जोन-2 स्थाई-70, गिरफ्तारी-22, जमानतीय 35 कुल -127

जोन-3 स्थाई-127, गिरफ्तारी-93, जमानतीय 8 कुल -226

जोन-4 स्थाई-90 गिरफ्तारी-49, जमानतीय 17 कुल -156

चारो जोन में कुल 431 स्थाई, 226 गिरफ्तारी एवं 67 जमानतीय वारंटी 724 बदमाशों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गईl

उक्त अभियान से निश्चित रूप से अपराधियों में पुलिस और कानून का खौप बढ़ेगा। साथ ही चुनाव भी शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न हो सकेगा। शहर के सभी थानों में स्थाई/गिरफ्तारी वारंट की धरपकड़ की गई, आरोपी के फरार होने व वारंट तामीली होने से न्यायालय मे प्रकरण लंबित थे। वारंट की तामिली से मामलें का निराकरण होकर पीड़ितो को न्याय मिल सकेगा। तामील कराये गये वारंटो मे मर्डर, रेप, लूट, चेक बाऊंस, फ्रॉड समेत अनेक गम्भीर व इकोनोमिक सम्बंधित अपराधी भी हैं।

भोपाल कमिश्नरेट में अब तक 14 बार की गई कॉम्बिन्ग गश्त में कुल-7738 स्थाई/गिरफ़्तारी/जमानतीय वारंटी किए जा चुके हैं गिरफ्तार, जिसका संक्षिप्त विवरण निम्नानुसार हैं :-

1- दिनांक 05-06/02/2022 कुल 268 स्थाई/गिरफ्तारी वारंट।

2- दिनांक 25-26/03/2022 कुल 511 स्थाई/गिरफ़्तारी वारंट।

3- दिनांक 20-21/06/2022 कुल 601 स्थाई/गिरफ़्तारी वारंट।

4- दिनांक 19-20/09/2022 कुल 726 स्थाई/गिरफ़्तारी वारंट।

5- दिनांक 10-11/12/2022 कुल 1024 स्थाई/गिरफ़्तारी वारंट।

6. दिनांक 05-06/03/2023 कुल 460 स्थाई/गिरफ़्तारी वारंट।

7. दिनाँक 12-13/08/2023 को जोन-03 तथा जोन-04 में कुल 406 स्थाई/गिरफ्तारी वारंट।

8. दिनाँक 27-28/08/23 को जोन-03 क्षेत्र में कुल 131 गिरफ्तारी/स्थाई वारंट तामील किए गएI

9. दिनाँक 29-30/08/23 को जोन-01 तथा जोन-02 क्षेत्र में कुल 131 गिरफ्तारी/स्थाई वारंट तामील किए गएI

10. दिनाँक 22-23/09/23 को l जोन-03 क्षेत्र में कुल 148 गिरफ्तारी/स्थाई वारंट तामील किए गएI

11. दिनाँक 07-8/10/23 को चारो जोन क्षेत्र में कुल 767 गिरफ्तारी/स्थाई वारंट तामील किए गए ।

12. दिनाँक 05-06/11/23 को चारो जोन क्षेत्र में कुल 521 गिरफ्तारी/स्थाई वारंट तामील किए गए ।

13-दिनाँक 22-23/03/2024 को चारो जोन क्षेत्र में कुल 1014 गिरफ्तारी/स्थाई वारंट व जमानतीय वारंट तामील किए गए। उक्त कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

14-दिनाँक 29-30/04/2024 को चारो जोन क्षेत्र में कुल 724 गिरफ्तारी/स्थाई वारंट व जमानतीय वारंट तामील किए गए। उक्त कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

🔹आगामी लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण, निर्भीक एवं निष्पक्ष संपन्न कराने भोपाल पुलिस ने 6 घंटे की कॉम्बिंग गश्त में 724 बदमाश किए गिरफ्तार

🔹चुनाव के मद्देनजर भोपाल पुलिस द्वारा फरार अपराधियों तथा वारंटियों की धरपकड़ हेतु 14वी बार की कॉम्बिंग गश्त

🔹कॉम्बिंग गश्त के दौरान 431 स्थाई एवं 226 गिरफ्तारी वारंटी, 67 जमानतीय वारंटी समेत कुल 724 फरार बदमाशों को किया गिरफ्तार

🔹चारों जोन के करीब 800 से अधिक अधिकारी/कर्मचारियो द्वारा काम्बिंग गश्त के दौरान की गई फरार वारंटियों की धरपकड़

🔹भोपाल कमिश्नरेट मे अब तक कुल 14 बार की कॉम्बिन्ग गश्त में अब तक कुल 7738 (सात हजार सात सौ अड़तीस) बदमाश किए जा चुके गिरफ्तार

 

Related posts

De la dés (antique) aux machines à sous numériques : comment les programmes de fidélité transforment l’expérience du joueur moderne

Les bonus du jeu en ligne : pourquoi ils font pencher la balance éthique entre Vegas et les casinos numériques

प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एन्ड रिसर्च में बीटेक और एमबीए के शैक्षणिक सत्र का हुआ शुभारंभ

Pradesh Samwad Team